भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07
सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और
नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश
भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना।
1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू
हुआ।
1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने
से 45 लोगों की मौत।
1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात
अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की
घोषणा।
1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध
तोड़े।
1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां
सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप
से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000
लोग बेघर हो गए।
2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति
बने।
2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर
विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट
पेश।
2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी
में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
2008 -
भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45
सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य
के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के
बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया
उच्चायुक्त नियुक्त किया।
खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद
विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना
ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। भारत के पंकज आडवाणी
ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 55वें राष्ट्रीय
फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक
प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।
2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग
मारे गए और 715 घायल हो गये।
!NA NEWS DESK
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374