Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर रहे हैं पीएम

केरल को 500 करोड़ की मदद देगा केंद्र


केरल  - बाढ़ से बेजार और त्राहिमाम कर रहे केरल के हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री पहुंच गए हैं। वे आज सवेरे हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का आकलन करेंगे और इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री तथा सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस त्रासदी में महज एक दिन में 106 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच आठ अगस्त के बाद से बाढ़ के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है। 2 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ से मध्य केरल के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था ठप है। पानी भरने से कोच्चि एयरपोर्ट 26 अगस्त तक बंद कर दिया गया है। मुल्लापेरियार समेत सभी 35 डैम भर चुके हैं, जिनसे लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 

केरल रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ट्वीट कर कहा, ‘मैंने और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राज्य में बाढ़ के हालात पर बातचीत की और बचाव कार्यों का जायजा लिया।’ राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाने के लिए रक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह से बचाव अभियान को तेज कर दिया है।  

LIVE अपडेट्स :

- केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, राज्यपाल पी सदाशिवम और केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस के साथ पीएम नरेंद्र मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर रहे हैं।

- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 2 करोड़ रुपए दान किए हैं और साथ ही केरल में बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं पर फीस और शुल्कों से छूट की घोषणा की है।

- केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम से 1, 220 करोड़ रुपए का पैकेज मांगा था। हालांकि सरकार ने पहले केवल 100 करोड़ रुपए जारी किए थे। आज पीएम मोदी ने राज्य के लिए 500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के साथ पीएम मोदी दोबारा हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले हैं।

- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के साथ पीएम मोदी दोबारा हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले हैं।

- कट्टपन्ना: इडुक्की शहर से कुमिली तक जाने वाला राज्य हाईवे भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध हो गया था। रास्ते को ठीक करने का काम जारी है। 

- कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा, 1000 और 1000 असहाय हैं और बहुत कष्टदायक, गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहां और ज्यादा आपातकालीन ऑपरेशन की जरुरत है। जो कुछ यहां हो रहा है वह सराहनीय है लेकिन हमें केंद्र और दूसरे राज्यों से और मदद की आवश्यकता है। केरल इस समय परेशानी में है।

- भारी बारिश की वजह से पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द हो गया है। पीएम इस समय मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस और दूसरे अधिकारियों के साथ कोच्चि में बैठक कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments