Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पांचवें दिन भी स्वर्णिम सफर जारी रखना चाहेगा भारत

INA NEWS DELHI - इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में अब तक भारत का सफर अच्छा रहा है। कुल 15 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस दौरान भारत के खाते में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। 


आइए अब जानते हैं पांचवें दिन का कार्यक्रम...INA NEWS
एशियाई खेलों में पांचवें दिन भारतीय दल का कार्यक्रम इस प्रकार है...

तीरंदाजी (सुबह 8.30 से)
पुरूषों का व्यक्तिगत रिकर्व: विश्वास, अतनु दास 
महिलाओं का व्यक्तिगत रिकर्व : प्रोमिला दाइमेरी, दीपिका कुमारी

जिम्नास्टिक (दोपहर 3 बजे से)
महिलाओं की वाल्ट: अरूणा बुद्धा रेड्डी 

बैडमिंटन (सुबह 10.30 से)
महिला एकल: पी वी सिंधू बनाम वू थि त्रांग (वियतनाम) 
साइना नेहवाल बनाम सुरैया ए (ईरान) 
महिला युगल: अश्विनी पोनप्पा . सिक्की रेड्डी बनाम एंग तिंग येउंग . विंग युंग एंग (हांगकांग) 
रितुपर्णा पांडा-आरती सुनील बनाम चयनित सी . एम फाताइमास (थाईलैंड) 
मिश्रित युगल: प्रणव जैरी चोपड़ा-सिक्की रेड्डी बनाम लुइ यिंग गोह-पेंग सून चान (मलेशिया) 
अश्विनी पोनप्पा-सात्विक साइराज रांकीरेड्डी बनाम सैपश्री टी- देचापोल पी (थाईलैंड) 
पुरूष युगल: सात्विक साइराज रांकीरेड्डी-चिराग शेट्टी बनाम योनी चुंग-चुन हेइ ताम (हांगकांग)
मनु अत्री-बी सुमित रेड्डी बनाम रशीद अजफान मोहम्मद-मोहम्मद अहमद तोइफ (मालदीव)

बास्केटबॉल (शाम 5 बजे से)
महिला पांच गुणा पांच ग्रुप ए भारत बनाम इंडोनेशिया
केनोइंग-कयाकिंग: (सुबह 8 बजे से)
महिला एकल सेमीफाइनल: चम्पा मौर्य 

Post a Comment

0 Comments