Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

अदिति सिंह को राहुल गांधी ने बनाया महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री

रायबरेली  - राजनीति में कदम रखकर रायबरेली से पहली बार विधायक बनी अदिति सिंह ने अब राष्ट्रीय राजनीति में भी धमक जमा दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विधायक पर दांव लगाया गया है। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी।

पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह सदर सीट से विधायक बनीं और फिर अपने बलबूते पर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पूर्णिमा श्रीवास्तव की ताजपोशी कराई। अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री पद हासिल कर उन्होंने फिर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है।

विधायक ने ड्यूक यूनिवर्सिटी, अमेरिका से मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री प्राप्त की है। विधायक के दीवानी कचहरी निकट स्थित कोठी पर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के प्रतिनिधि मुशीर अहमद, देव सिंह समेत अन्य लोगों ने अदिति सिंह के राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने पर खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0 Comments