Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

रक्षाबंधन के त्यौहार पर अग्निपरीक्षा देती बहने ,


पीलीभीत (बीसलपुर) बीती 15 अगस्त को आई बाढ़ के बाद बीसलपुर भड़रिया मोड़ के निकट बना अस्थाई पुल बाड़ में बह गया वही बीसलपुर से बरेली को जाने वाले अन्य मार्गों पर भी भारी जल भरा हो गया जिससे लगभग 5 दिनों तक पूर्ण रुप से बीसलपुर से बरेली तक आवागमन बंद हो गया 5 दिन बाद बाढ़ का जलस्तर कम हुआ इसके बाद स्थानीय  लोगों ने भड़रिया मोड़ पर अस्थाई रूप से लोहे के गाटर डालकर पैदल आवागमन शुरू कर दिया वही हुई बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया जिससे भड़रिया मोड पर आवागमन बंद हो गया धीरे-धीरे 11 दिन बीत गए लेकिन प्रशासन ने उक्त मार्ग पर अस्थाई रूप से पुल बनाने के लिए जहमत नहीं उठाई जिसके बाद नवदिया सितारगंज रोड पर भारी जाम लग गया तो कुछ लोगों ने नदी के पानी को पार करने का खतरा मोल ले लिया और बहने पानी को पार करते हुए अग्नि परीक्षा देते हुए लोहे के गाटर के सहारे पुल को पार करने लगे

      
   (अगर अस्थाई पुल बन जाता तो ना होती समस्या)


आलम यह है कि गांव से बरेली रोड को मिलाने वाले रास्तों में भी भारी जाम लगा हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है यदि यहां पर अस्थाई रूप से प्रशासन के द्वारा पुल निर्माण करा दिया गया होता तो रक्षाबंधन के त्यौहार पर आने जाने वाले लोगों को इतनी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता

                                         
 (संबाददाता आशुतोष मिश्रा बीसलपुर)

Post a Comment

0 Comments