Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 20 अगस्त

सबसे पहले जानते हैं की आज के दिन क्या खास हुआ देश और विदेश में 20 अगस्त  के इस  इतिहास के पन्ने में

 आज का इतिहास - 20 अगस्त  INA NEWS

 1191: उत्तरी इजीरयली शहर अक्को में राजा रिचर्ड प्रथम ने 3000 मुस्लिम कैदियों की हत्या करवाई

1= 1597 - पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया.

2= 1641 - इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच शांति समझौता हुआ.

3= 1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ.

4= 1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की.

20 अगस्त का  इतिहास  / 20 Augus Aaj Ka Itihaas / History Of 20  Augus In Hindi

5= 1913 - फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पाइलट बने.

6= 1921 - केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत.

7= 1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई.

8= 1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया.

9= 1953 - फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया.

10= 1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए.

11= 1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

12= 1977 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू यान अंतरिक्ष में भेजा.

13= 1979 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया.

14= 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने.

15= 1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई.

16= 1991 - इस्टोनिया गणराज्यी की संसद ने सोवियत संघ से अपनी पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की.

17= 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा.

18= 1995 - पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हो गई.

19= 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता.
20= 1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की.

21= 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता.

22= 2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया.

23= 2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर.

24= 2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया.

25= 2008 -  रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की.

26= 2011 - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार राम शरण शर्मा की मृत्यु हो गई.

27= 2012 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे.

29= 2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए.


 20 अगस्त  को जन्मे कुछ खास लोग  .. Famous Birthdays

1= प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री  का जन्म 20 अगस्त 1917 को हुआ था. 
2= भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था. 

3= इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति का जन्म 20 अगस्त 1946 को हुआ था. 

4= अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का जन्म 20 अगस्त 1940 को हुआ था. 

5= भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को हुआ था. 

 20 अगस्त को दुनिया से अलविदा कह रूख़सत हो गए कुछ प्रमुख हस्तियाँ.  Famous Deaths

1= उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोपीनाथ मोहंती का निधन 20 अगस्त 1991 को हुआ था. 

2= भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद राम शरण शर्मा का निधन 20 अगस्त 2011 को हुआ था. 

3= प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. आयंगर का निधन 20 अगस्त 2014 को हुआ था. 

 20 अगस्त को मनाये जाने वाले  महत्त्वपूर्ण उत्सव 

1= सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)

Post a Comment

0 Comments