Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

उन्नाव-शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव के बाहर एशिया भट्ठा के पीछे गुरुवार की सुबह प्रेमी युगल के शव नीम के पेड़ पर लटकते मिले। ग्रामीणों ने शवों को लटकता देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार व सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त करवाई तो युवक की पहचान हो गई। मगर युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों शवों को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटका कर फांसी का रूप दिए जाने की आशंका जता रहे हैं।

वजीरखेड़ा मजरा शेखपुर नरी गांव में रहने वाले सुमित 19 गहरा स्थित जेएस फैक्ट्री में लेबर सप्लाई का काम करता था। गुरुवार की सुबह शेखपुर नरी गांव के बाहर एशिया भट्ठा के पीछे नीम के पेड़ से सुमित व एक अज्ञात प्रेमिका का शव फंदे से लटकता मिला। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास से गुजरे लोगों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच और सनसनी फैल गई। सीओ गौरव तिवारी, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी, कोतवाल अरुण द्विवेदी आदि घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्कवायड को मौके पर बुलाया है।

रिपोर्टर:- संदीप कुमार (उन्नाव)

Post a Comment

0 Comments