Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भट्टा स्वामी की लापरवाही बाल-बाल बची मजदूरों की जान

पीलीभीत: बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेडा से दौलतपुर रोड निकट प्रतापदाढ़ी के पास एक साई भटटा  ओम  बिक्री फिल्ड के नाम से भट्टा लगा हुआ है जिससे आज भट्टा स्वामी और मुंशी की लापरवाही से भट्टा के अंदर पालर गिरने से एक ट्रैक्टर कई मजदूर दब गए मजदूरों को काफी चोटें आई और उनके उपचार के लिए बरखेडा स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया आखिर ऐसा क्यों भट्टा स्वामी की लापरवाही से अगर मजदूरों की जान चली जाती तो क्या भट्टा स्वामी मजदूरों की जान वापस कर सकता था भट्टा स्वामी को जानकारी होने के बावजूद भी दीवा सही नहीं करवाई आखिर क्यों आपको बता दें कि भट्टे की पालर इससे  पहले भी कई बार गिर चुकी है अबकी पालर गिरने से कई मजदूरों के चोटें आई


वहां पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि हम लोगों ने भट्टा मालिक को कई बार बताया कि इस की पार्लर सही नहीं है  आप भट्टा को सही करवा ले भट्टा मालिक सिर्फ सुनी अनसुनी कर देते  हैं उन्होंने इस को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया
अब सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन इन्हें परमिशन क्यों देता है 
और हादसे की  जानकारी भट्टा स्वामी से लेनी चाहि तो भट्टा स्वामी बचते हुए नजर आए !


                                                                                                                    ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत

Post a Comment

0 Comments