Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

किसान से मारपीट दबंग ने बन्दूक के दम पर किसान की जमीन पर कब्ज़ा किया

पीलीभीत। दबंगों द्वारा जबरन किसान की जमीन जोतने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के परिवारवालों के मारपीट की और फायरिंग कर दी। इस दौरान किसान ने अपने परिवार समेत बमुश्किल अपनी जान बचाई।
घटना कलीनगर तहसील के माधोटांडा इलाके की है। जहां रमनगरा चौकी के भूरिया पलिया गांव के रहने वाले अवतार सिंह पुत्र जंग सिंह ने बताया कि, उसकी पत्नी राजविंदर कौर और उसकी भाभी बलजीत कौर पत्नी जसपाल सिंह की करीब 3 एकड़ जमीन पर पड़ोस रहने वाले गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह और विरछा सिंह समेत 2 अन्य लोगों उसके खाली पड़े खेत में जबरन घुसकर उसकी जुताई कर दी।


अवतार सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले उसके द्वारा गुरमीत सिंह निवासी बगिया वकैनिया थाना गजरौला को 3 एकड़ जमीन ठेके पर दी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि मियाद पूरी होने के बाद भी गुरमीत सिंह ने जमीन का कब्ज़ा नहीं दिया।


मामले की जानकारी मिलने पर गुरमीत सिंह अपने परिवार वालों के साथ जब मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने उसके परिवारवालों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों की तरफ से गुरमीत के परिजनों पर 2 से 3 राउंड फायरिंग भी की गई। पीड़ित किसी तरह अपने परिवार समेत वहां से जान बचाकर भागा।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


                                                                                                                   (ब्यूरो शीराज़ मालिक पीलीभीत)   


Post a Comment

0 Comments