Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सड़क हादसे का शिकार हुए शिक्षक घण्टो सड़क पर तड़पता रहा और पुलिस वाले वीडियो बनाते रहे

बरेली : पुलिस के संवेदनहीनता की ये तस्वीरें बरेली की है जहां एक शिक्षक का एक्सीडेंट हो जाता है और सड़क पर शिक्षक तड़पता रहता है और मौके पर पहुची तीन तीन पीआरवी शिक्षक की वीडियो बनाने में मस्त है। शिक्षक पुलिस वालों से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा है और पुलिस वाले उसकी वीडियो बनाने में मस्त है। उसी समय पड़ोस से निकल रही एक महिला की नजर उस घायल युवक पर पड़ती है महिला जैसे ही उसको देखती है तो वो उसे पहचान लेती है। और उसकी मदद करती है। पुलिस को और एम्बुलेंस को फोन करती है। महिला का कहना है वो भी पुलिस वालों से गुहार लगाती है कि घायल शिक्षक को पहले अस्पताल ले चलो लेकिन पुलिस वाले वीडियो बनाते रहते है। और करीब एक घण्टे बाद पुलिस एम्बुलेंस से उसे अस्पताल ले जाती है। अस्पताल पहुचते ही उसकी मौत हो जाती है। 

 दरअसल इस्तकार अहमद नाम के शिक्षक का जेसीबी से विसारतगंज-चाडपुर रोड पर एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद मौके पर एक दो नही बल्कि तीन तीन पीआरवी पहुची। पीआरवी वालो को चाहिए था कि वो उसे पहले अस्पताल ले जाते लेकिन उन पुलिस वालों ने अपनी जिम्मेदारी को नही निभाया और करीब एक घण्टे तक घायल शिक्षक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। इस मामले में एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है और वीडियो देखने के बाद प्रथम दृष्टया पुलिस वालों की लापरवाही सामने आ रही है। उनका कहना है कि दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



                                                                                                                        (ब्यूरो मोहम्मद जाकिर बरेली)

Post a Comment

0 Comments