Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

माँ पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू डंपर ने रौदा, 9 की मौत 21 घायलों में से 8 गंभीर राहत व बचाव के लिए सेना की ली मदद

बरेली । बरेली से 250 श्रद्धालुओं का दल माता के डोले के साथ जा रहा था । दर्शन के लिए श्रद्धालु  पैदल आ रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पाच बजे सितारगंज से टनकपुर को आ रहे डंपर ने सेल्सटैक्स ऑफिस के पास पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को पीछे से टक्कर मारते हुए रौंद डाला। हादसे में नौ लोगों की मृत्यु हो गई तथा 21 लोग घायल हो गए। 8 गंभीर रूप से घायल लोगों को टनकपुर से खटीमा अस्पताल भेजकर उपचार कराया जा रहा है।

                                

 भीषण हादसे से सड़क खून से लाल हो गई तो जहां-तहां शरीर के अंग बिखरे रहे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस के अलावा आर्मी के जवान भी पहुच गए।
 सामान्य घायलों व अन्य लोगों को वापस भेजने के लिए रोडवेज बस की व्यवस्था कर दी गई है। डोले के साथ आ रहे अन्य लोगों ने मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है अभी तक किसी के भी परिजन टनकपुर नहीं पहुंचे हैं। 
मृतकों की सूची 
(1) वीर सिंह (18) पुत्र अंगद लाल निवासी ग्राम उलेतापुर, बहेड़ी, बरेली 
(2) सोनू (18) पुत्र माखन लाल निवासी बुख़ारपुर नवाबगंज, बरेली
(3) विशाल( 17) निवासी सहलपुर,हाफिजगंज
(4) रामकुमार (16) पुत्र नन्हे सिंह निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली
(5) दीनदयाल (35) पुत्र फोतिराम निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली
(6) बाबू (12) पुत्र माखन लाल निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली
(7) केशर सिंह (16) पुत्र रूपकरण निवासी बिहारीपुर, बहेड़ी
(8) रामस्वरूप (40) पुत्र नाथूलाल निवासी  बुख़ारपुर, नवाबगंज
(9) सोहन (40) पुत्र नत्थू लाल निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज बरेली।
घायलों की सूची--
रोहताश पुत्र लाल सिंह, राजा बाबू पुत्र प्रेम सिंह, निरंजन पुत्र पूरन लाल, विरेंद्र सिंह पुत्र उत्तम सिंह, हुलास राय पुत्र निरंजन राय, विजेन सिंह पुत्र करन सिंह, जगदीश पुत्र रतन लाल, जीत पुत्र रतन लाल, तेज सिंह, नीरज सिंह पुत्र जोध राम, राजपाल पुत्र नन्दराय, कमल पुत्र उदय सिंह, लाखन सिंह, कुंदन सिंह पुत्र लाखन सिंह, बीरपाल पुत्र मिहिलाल, सोनू पाल पुत्र तरिथ सिंह, तीरथ सिंह, मोर्ता सिंह पुत्र मुरारी लाल, गुड्डू पुत्र नन्हे सिंह, हरपाल पुत्र वेगराम, बाबू पुत्र माखन लाल।
     
                                                                                                       (ब्यूरो चीफ बरेली से मोहम्मद जाकिर)

Post a Comment

0 Comments